Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsFormation of Ward 4 Committee in Ramgarh by Jharkhand Democratic Revolutionary Front

निकाय चुनाव में जेएलकेएम मजबूत विकल्प : पवन महतो

नगर परिषद वार्ड 4 कमेटी का हुआ विस्तार झारखंड, रामगढ़, नगर परिषद, जेएलकेएम झारखंड, रामगढ़, नगर परिषद, जेएलकेएम

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 24 Feb 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
निकाय चुनाव में जेएलकेएम मजबूत विकल्प : पवन महतो

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के दिगवार में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा नगर कमिटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष पवन कुमार महतो और संचालन ज़िला महासचिव राजेश महतो और कोषाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान सर्वसम्मति से वार्ड 4 कमेटी का गठन हुआ। इसमें अध्यक्ष राजेश कुमार, महासचिव बिट्टू कुमार, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव रवि कुमार और अनिकेत कुमार चुने गए। इसके अलावा संरक्षक की जिम्मेवारी जीतन महतो और मीडिया प्रभारी सागर कुमार हुआ। साथ ही कार्यकारिणी समिति में राजू कुशवाहा, कुलदीप कुमार, लोकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, चंद्रलाल कुमार, अवधेश कुमार,विकास कुमार शामिल किए गए। नगर परिषद अध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि निकाय चुनाव नजदीक है। इसलिए सभी कार्यकर्ता संगठन मजबूती में जुट जाए। मौके पर गुड्डी देवी, सुरेंद्र महतो, तीर्थनाथ महतो, अनिल महतो, ओम प्रकाश महतो आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें