Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsDrunken Woman Commits Suicide in West Bokaro After Domestic Strife

केदला नगर में नशे में धूत महिला ने की आत्महत्या

वेस्ट बोकारो के केदला नगर में एक महिला ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति मजदूरी करता है और दोनों में शराब के कारण आए दिन झगड़ा होता था। महिला ने पहले भी आत्महत्या का प्रयास...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 16 March 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
केदला नगर में नशे में धूत महिला ने की आत्महत्या

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के केदला नगर में शुक्रवार की रात शराब के नशे में धूत एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में बताया जाता है कि केदला नगर निवासी सुरेश चौहान उर्फ टिकरा मजदूरी का कार्य करता है। अपने कमाई का अधिकतर पैसा वह शराब पीने में खर्च कर देता है। जिसकी वजह से वह अपने परिवार से अलग एक क्वार्टर में रहता है। टिकरा लगभग एक वर्ष पूर्व सारुबेड़ा कालोनी में रहने वाली एक 32 वर्षीया विधवा महिला सुबा देवी से शादी किया था। उक्त विधवा महिला को पहले पति से एक बेटी भी है जिसकी उम्र लगभग दस वर्ष के आस पास होगी। शादी के बाद पति-पत्नी दोनो मजदूरी करने लगे। दोनों को शराब पीने का बूरा लत लग गया था। टिकरा के परिजनों ने बताया कि शराब पीने के कारण दोनों में आए दिन झगड़ा होते रहता था। महिला ने कई बार इसके पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास की थी। होलिका दहन के दिन पड़ोसियों ने टिकरा को बताया कि सुभा ने साड़ी का फंदा लगाकर कमरे में झूल गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।