सदर अस्पताल बरामदा पर प्रसव का मामला गरमाया
- सिविल सर्जन रामगढ़ से मिला जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल झारखंड, रामगढ़, स्वास्थ्य विभाग झारखंड, रामगढ़, स्वास्थ्य विभाग

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के बरामदा पर महिला का प्रसव प्रकरण लगातार गरमाता जाता जा रहा है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रामगढ़ इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल सदर अस्पताल रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से मामले की पूरी जानकारी ली। इस दौरान चौकाने वाले तथ्य सामने आए। अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। इस जेएलकेएम केंद्रीय संगठन महामंत्री रवि कुमार महतो ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जमीन पर बच्चों का जन्म होना अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। यह घटना न सिर्फ स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि मानवता को भी शर्मसार करने वाली है। अस्पताल परिसर में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने रामगढ़ सिविल सर्जन से भी बातचीत की। सिविल सर्जन ने माना कि अस्पताल में मैन पावर की भारी कमी है। जल्द ही इस समस्या को दूर करने की बात कही। साथ ही जमीन पर डिलीवरी की घटना पर जांच कमेटी गठित कर दोषी कर्मचारियों पर उचित विभागीय कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने इससे पूर्व अस्पताल के डीएस से भी मुलाकात की थी। उन्होंने भी डॉक्टरों, पारा मेडिकल स्टाफ और वार्ड बॉय की कमी को अस्पताल में दिक्कत की बड़ी वजह बताया। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय संगठन महामंत्री रवि कुमार महतो, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा देवी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष जयंती देवी, केंद्रीय पदाधिकारी अनीता देवी, जेएलकेएम कोषाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, केंद्रीय पदाधिकारी लक्ष्मण महतो, बंटी महतो आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।