Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Congress Leader Zoia Parveen Addresses Agricultural Issues with Jharkhand Minister Deepika Pandey

रामगढ़ जिले में सिंचाई की समस्या दूर की जाए : जोया

रजरप्पा में रामगढ़ जिला कांग्रेस पार्टी की अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री दीपिका पांडे से मुलाकात की। उन्होंने जिले में कृषि कार्यों और सिंचाई की समस्याओं को बताया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 19 Sep 2024 07:30 PM
share Share

रजरप्पा। रामगढ़ जिला कांग्रेस पार्टी की अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जोया परवीन झारखंड सरकार के कृषि एवं पशुपालन साह, विभाग मंत्री दीपिका पांडे से भेंट कर समस्याओं को बताया। इस दौरान जोया परवीन ने रामगढ़ जिला में कृषि कार्य से जुड़े समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही क्षेत्र में सिंचाई में हो रही दिक्कतों को अवगत हुए जिला अध्यक्ष ने कहा रामगढ़ जिले में कई ऐसे इलाके हैं, जहां सिंचाई के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था कमजोर है। इसे दुरुस्त कर नए तालाबों का निर्माण सहित कई कृषि से जुड़े मामलों में मंत्री का ध्यान दिलवाया। जोया ने जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं को दूर करने की मांग रखी। मौके पर अल्पसंख्यक जिला महासचिव सब्बीर अंसारी, समाज सेवी- ए हक सहित अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मो आशिक आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें