Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCongress Leader Kamlesh Kumar Mahto Injured in Road Accident in Gola

सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता घायल

गोला के चारु पथ पर बरडीहा स्थित पुनर्वास स्थल के पास कांग्रेस नेता कमलेश कुमार महतो बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से गोला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 17 Feb 2025 11:18 PM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता घायल

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला चारु पथ पर बरडीहा स्थित पुनर्वास स्थल के पास रविवार की देर रात साड़म गांव निवासी कांग्रेस नेता सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग कमलेश कुमार महतो सड़क दुर्घटना में घायल गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें तत्काल गोला के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। देर रात को वे बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस क्रम में पुनर्वास स्थल के समीप सड़क पर खड़े हाइवा से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर विधायक ममता देवी, पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, गौरीशंकर महतो, मानिक पटेल, तस्लीम अंसारी व अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे मिलकर शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें