Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCentral Sarna Festival Planning Meeting Held in Bhurkunda

भुरकुंडा में दो अप्रैल को निकलेगा सरहुल का जुलूस

भुरकुंडा में केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की बैठक हुई। इसमें एक अप्रैल को सरना माता की पूजा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम तय किया गया। अगले दिन 2 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। बैठक में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 9 March 2025 01:07 AM
share Share
Follow Us on
भुरकुंडा में दो अप्रैल को निकलेगा सरहुल का जुलूस

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की बैठक शनिवार को भुरकुंडा रिवर साईड स्थित केंद्रीय सरना स्थल में हुई। इसकी अध्यक्षता दर्शन गंझू और संचालन संतोष उरांव ने किया। इसमें विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक अप्रैल की सुबह 11 बजे केंद्रीय सरना स्थल रिवर साईड में सरना माता की विधिवत पूजा केंद्रीय पाहन देवलाल मुंडा करेंगे। इसके उपरांत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू होगा। वहीं दूसरे दिन 2 अप्रैल को केंद्रीय सरना स्थल रिवरसाइड से भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो सयाल मोड़, पटेलनगर, बिरसा चौक और भुरकुंडा बाजार होते न्यू बैरेक सरना स्थल जा कर मिलन समारोह में तब्दील हो जाएगी। बैठक में केंद्रीय पाहन देवलाल मुंडा, महादेव बेदिया, रावेल एक्का, राज करमाली, रितिका भोगता, देवकुमार बेदिया, मिथिलेश टुड्डू, राजकुमार गौंड, हरिशंकर चौधरी, आजाद भुईयां, राजेंद्र बेदिया, मिंटू मुंडा, ब्रजेश करमाली, मार्गेट खालखो, जॉस्फिन डिक्रूज, रेणुका खालखो, सरिता टोप्पो, मीना देवी, प्रेमीसलोनी तिर्की, धनीराम मांझी, गणेश बेदिया, वासुदेव करमाली, आशीष उरांव, मनोज करमाली, विनोद बेदिया, हरीश सोरेन, अमन उरांव, अजय उरांव, डब्लू बेदिया, राणा करमाली, अजय, अमित सिंह आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें