Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCelebration of International Women s Day by Patanjali Yoga Committee in Ramgarh

योग के प्रचार-प्रसार में महिलाएं बने रामसेतू : डॉ शारदा प्रसाद

रामगढ़ में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा विश्व महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में कई महिलाएं उपस्थित थीं और मुख्य अतिथि डॉ शारदा प्रसाद ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को योग...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 9 March 2025 12:54 AM
share Share
Follow Us on
योग के प्रचार-प्रसार में महिलाएं बने रामसेतू : डॉ शारदा प्रसाद

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। पटेल छात्रावास में शनिवार को महिला पतंजलि योग समिति रामगढ़ के बैनरतले हर्षोल्लास के साथ विश्व महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ शारदा प्रसाद और बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ गीता सिन्हा मानकी, डॉ कंचन माला, दीपा वर्मा, अरूणा जैन, शीतल प्रसाद, महिला पतंजलि राज्य सह प्रभारी शीला सिंह, विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव, गीता मेहता, रमा शर्मा, कृति गौरव, विभा देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी। इस दौरान अतिथियों ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि योग के प्रचार-प्रसार में महिलाएं रामसेतू का काम करें। उन्होंने कहा कि योग से सारे रोग समाप्त हो जाते है और मन-हदय शांत हो जाता है। उन्होंने कहा कि योग से जिले की महिलाओं को जोड़े। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। साथ ही महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है। समारोह की अध्यक्षता महिला पतंजलि योग समिति रामगढ़ जिला प्रभारी अर्चना महतो ने की। समरोह में नियमित योग कक्षा लगा रही बहनों को सम्मानित किया गया। बहनों को पतंजलि के उत्पाद को दिया गया। समारोह में मंत्री लीलावती देवी, कोषाध्यक्ष पिंकी कुमारी, यशोदा, संरक्षक अंजलि शर्मा, आरती देवी, सुनीता मोदी, रुपा, पुजा, पुष्पा, आशा, लाजवंती, सविता, सूलोचना, पुरनी सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें