जरूरतमंदों के बीच सीसीएल प्रबंधन ने किया कंबल वितरण
वेस्ट बोकारो में, मांडू प्रखंड के लइयो दक्षिणी पंचायत भवन में सीसीएल प्रबंधन ने गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए। खान प्रबंधक विजय कुमार सिंह और कार्मिक पदाधिकारी दुबे पटेल ने कहा कि ठंड से...

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। बढ़ती ठंड को देखते हुए मंगलवार को मांडू प्रखंड के लइयो दक्षिणी पंचायत भवन में गरीब, असहाय, विकलांग, वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच सीसीएल प्रबंधन ने कंबल का वितरण किया। सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना प्रबंधन ने आपस में सहयोग राशी जमा कर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल का वितरण खान प्रबंधक विजय कुमार सिंह और कार्मिक पदाधिकारी दुबे पटेल ने किया। मौके पर पटेल ने कहा कि गांव में कहावत है आती ठंड और जाती ठंड से हमेशा बचना चाहिए। अभी दिन गर्म कर रहा है लेकिन रात में कनकनी बढ़ जा रही है। इसलिए आपलोगों के बीच ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है। मौके पर मुखिया गीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि किशोर कुमार रजवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।