भारतीय जनता महिला मोर्चा ने मनाया संविधान गौरव दिवस
भारतीय जनता महिला मोर्चा ने डॉ बीआर अंबेडकर उच्च विद्यालय में संविधान गौरव दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शीतल सिंह ने की। वक्ताओं ने डॉ अंबेडकर के जीवन और उनके योगदानों पर प्रकाश डाला।...

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता महिला मोर्चा ने डॉ बीआर अंबेडकर उच्च विद्यालय में संविधान गौरव दिवस मनाया। भाजपा महिला मोर्चा घाटो मंडल अध्यक्ष अनामिका सिन्हा की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीतल सिंह ने किया। संचालन भाजपा घाटो मंडल अध्यक्ष गिरधारी महतो ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं और गणमान्य लोग उपस्थित हुए। सभी को संबांधित करते हुए वक्ताओं ने भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने आजादी के पूर्व और बाद में डॉ बीआर अंबेडकर के योगदान की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने वर्त्तमान केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माध्यम से डॉ अंबेडकर की प्रतिष्ठा में किए गए और हो रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भारत रत्न डॉ अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों पर पंच तीर्थ स्मारक विकसित किए। जिसमें जन्म भूमि महू मध्यप्रदेश, शिक्षा भूमि लंदन, दीक्षा भूमि नागपुर, चैत्यभूमि मुंबई और महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली शामिल है। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर समाज के गणमान्य चार लोगों को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा की घाटो मंडल अध्यक्ष अनामिका सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रंधीर सिंह, मंडल महामंत्री सुधीर सिंह, मुखिया वीभा देवी, पंसस गायत्री देवी, इंदू देवी, राजू सिंह, रामचंद्र राम, प्रधानाध्यापक देवनंदन राम उर्फ रमेश सर, प्रतिभारानी उपाध्याय, सरिता देवी, हसीना बानो, प्रीति सिंह, आरती देवी सहित अन्य शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।