भाजपा सरकार में द्रोपदी राष्ट्रपति और रेखा दिल्ली की सीएम बनी : आरती सिंह
- महिला दिवस पर भाजपा का जिला सम्मेलन झारखंड, रामगढ़, भाजपा, महिला मोर्चा, सम्मेलन झारखंड, रामगढ़, भाजपा, महिला मोर्चा, सम्मेलन

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मर्षि धर्मशाला के सभागार में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शीतल सिंह और संचालन संचालन जिला महामंत्री अमिता सोनी और रीता मनसाता ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह शामिल हुई। वहीं विशिष्ट अतिथि पूनम सक्सेना, डॉ आरती दीप्ति मौजूद थीं। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर और राष्ट्रीय गीत गाकर किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और समाज को आगे ले जाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। वर्तमान समय में हर क्षेत्र में महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं। केंद्र की भाजपा सरकार की महिला सशक्तिकरण महिलाओं की उन्नति में सार्थक रंग लाती दिखती है। केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं को हमेशा सम्मान देने का काम किया है। महिलाओं का हित भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसका उदाहरण द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति और रेखा गुप्ता का दिल्ली की मुख्यमंत्री बनना है। भाजपा जो कहती है वही करती भी है। सम्मेलन में नीलम चौधरी, इला रानी पाठक, डॉ गीता सिन्हा मानकी, पूनम सक्सेना ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन सूर्यवंश श्रीवास्तव ने किया। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विजय जायसवाल, कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, शहदेव ठाकुर, मिथलेश कुमार मंडल, सत्यजीत चौधरी, सुशांत पांडे, ब्रजेश पाठक, रीना चौधरी, सरस्वती देवी, खुशबू देवी, भानु देवी, मीना देवी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।