Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsBicycles Distributed to Students in West Bokaro Schools

साइकिल पाकर छात्र-छात्राएं हुए खुश

वेस्ट बोकारो के इचाकडीह और लइयो पंचायत के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गईं। मुखिया और अन्य उपस्थित लोगों ने 12 और 33 छात्रों को साइकिलें दीं। मुखिया ने कहा कि इससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Tue, 4 March 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
साइकिल पाकर छात्र-छात्राएं हुए खुश

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड अंतर्गत इचाकडीह पंचायक के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय और लइयो पंचायत के राजकीयकृत मध्य विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर अगल ही खुशी दिख रही थी। इचाकडीह पंचायत में मुखिया रमेश राम, पंसस छाया देवी रजवार, उप मुखिया पिंटू कुमार ने 12 साइिकल का वितरण किया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के भोली रजवार, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र रजवार, सितेश्वर महतो, सरिता कुमारी, गायत्री देवी आदि लोग मौजूद थे। वहीं लइयो में मुखिया मदन महतो, पंसस प्रतिनिधि जगमोहन महतो, रमेश महतो ने पार्वती कुमारी, पूजा कुमारी, नमित कुमारी, संजना कुमारी, सुमन कुमारी, राधिका कुमारी, शिखा कुमारी, अभिषेक कुमार, प्रेम कुमार सहित 33 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि साइकिल मिलने से आप सभी को अपने घर से विद्यालय आने-जाने में समय का बचत होगा। उस समय को आप अपने पढ़ाई में खर्च कर सकेंगे। वहीं साइकिल चलाना एक एक्सरसाइसाइज भी है जिससे स्वास्थ बेहतर रहता है। साइकिल एक और फायदे अनेक। मौके पर प्रधानाध्यापक राजकुमार राम, शिक्षक विजय शंकर दूबे सहित कई लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें