Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsAtal Heritage Conference Celebrates Legacy of Atal Bihari Vajpayee in Ramgarh

भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह थे अटल : सुदर्शन भगत

रामगढ़ में रविवार को अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को सराहा। कार्यक्रम में अतिथियों ने वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 10 March 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह थे अटल : सुदर्शन भगत

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। बिजुलिया तालाब रोड स्थित ब्रह्मर्षि धर्मशाला के सभागार में रविवार को अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य वक्ता भारत सरकार के पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश मंत्री व रामगढ़ जिला संगठनात्मक चुनाव अधिकारी सरोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि झारखंड निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व बहुत महान है। इसलिए भाजपा जन्म शताब्दी मना रही है, इसके तहत देश भर में अटल विरासत सम्मेलन बुलाया है। वे भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह है। जिनकी संपूर्ण भारत में कोई तुलना नहीं है। उनके राष्ट्रहित में योगदान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न से सम्मानित किया। साथ ही वर्तमान समय में अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यों को ही आगे बढ़ाया जा रहा है।

इससे पूर्व अतिथियों ने संयुक्त रुप से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस बीच राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन हुआ। इसके बाद भाजपा जिला परिवार ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर किया। इस दौरान जनसंघ काल से भाजपा के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जोगिंदर सिंह जग्गी, सूरज प्रसाद, युगल जायसवाल, घनश्याम महतो, मनजी सिंह, सागर भारती को शाल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए गए। इस बीच सभी ने जनसंघ काल के अनुभव को सबों के बीच बांटा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता और संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया। सम्मेलन में वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा,रणंजय कुमार, डॉ संजय सिंह, विनोद कुमार,तिलक राज मंगलम, सूर्यवंश श्रीवास्तव, रंजन फ़ौजी, बलराम महतो,दिनेश प्रसाद, महेन्द्र प्रजापति ,अनिल कुमार राय, कुमेल उरांव, जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला मंत्री सरदार अनमोल सिंह, राजीव पामदत्त, संतोष कुमार शर्मा भीम सेन चौहान, प्रवीण कुमार सोनू, धीरज साहू, शीतल सिंह,सन्नी कुशवाहा, कुश श्रीवास्तव, रिंकू प्रसाद, शंकर करमाली, वारिस खान, विवेकानंद पांडेय, आनंद बेदिया, प्रो खिरोधर साहु, रंजीत कुमार पांडेय, विजय ओझा, मनोज महतो, प्रो आलोक सिंह डॉ इंद्रदेव साव , राजेश ठाकुर सहित स मण्डल अध्यक्ष संजय साह, टोकेश सिंह, बबलु साव, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, नरेश साव,सागर दांगी, ब्रजेश पाठक, ऋषिकेश सिंह, मिथिलेश मण्डल, शिव कुमार गुप्ता,रवि हाजरा सहित शक्ति केन्द्र चुनाव अधिकारी की उपस्थिति रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।