Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh News25th Anniversary Celebration of GERTS Organization at Gola

गोला में गर्ट्स संस्था का 25 वीं वर्षगांठ मनाई गई

गोला डाक बंगला परिसर में गर्ट्स संस्था की 25 वीं वर्षगांठ समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विजय कुमार महतो, रेखा महतो, भागीरथ महतो और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। अतिथियों ने संस्था के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 15 Feb 2025 08:28 PM
share Share
Follow Us on
गोला में गर्ट्स संस्था का 25 वीं वर्षगांठ मनाई गई

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डाक बंगला परिसर स्थित गर्ट्स संस्था के केंद्रीय कार्यालय सह शक्ति आश्रम में शनिवार को संस्था का 25 वीं वर्षगांठ रजत जयंती के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक सह संस्थापक सदस्य विजय कुमार महतो, सचिव रेखा महतो, कार्यकारी अध्यक्ष भागीरथ महतो, संयोजक सुनील राज चक्रवर्ती व आदित्य महतो ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आचार्य अनिवारनानंद अवधूत, आचार्य प्रीतिशानंनद अवधूत, अवधूतिका आनंद पुष्पांजलि, आचार्या शिल्पी शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार सहयोग संघ के गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष सलमा आगा, सचिव प्रदेश महिला प्रकोष्ठ विष्णु कुमार, परिवर्तन युवा संघ के अजीत करमाली, एए तिग्गा, एडविन मिंज सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विजय कुमार महतो ने संस्था के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए बताया कि 25 वर्षों तक संस्था ने लोगों की सेवा की है। अतिथियों ने संस्था के किए गए कार्यों की सरहाना करते हुए संस्था को सहयोग करने व अपनी भागीदारी निभागने की बात कही। यहां तय हुआ कि 3 मार्च को संस्था का रजत जयंती समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर कार्तिक माहथा, सुनील सिंह, तुलसीदास, आदित्य हेंब्रम, प्रकाश हेंब्रम, अमित मुर्मू, बाबूलाल मुर्मू, किरण मरांडी, भोलाराम मांझी, दिनेश हेंब्रम, भीम मांझी, राजाराम महतो, परवेज आलम व अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें