Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsWomen Empowerment Palamu Chamber Discusses One Nation One Election Initiative

चैंबर की महिला विंग ने की वन नेशन वन इलेक्शन पर गहन चर्चा

पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला विंग ने वन नेशन वन इलेक्शन पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही और पूर्व महापौर अरुणा शंकर ने इस कानून की आवश्यकता पर जोर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 22 Feb 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
चैंबर की महिला विंग ने की वन नेशन वन इलेक्शन पर गहन चर्चा

मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला विंग ने शुक्रवार को शहर के होटल ज्योतिलोक के सभागार में वन नेशन वन इलेक्शन पर गहन परिचर्चा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही और विशिष्ट अतिथि सह मेदिनीनगर की पूर्व महापौर अरुणा शंकर, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कृष्लय तिवारी आदि ने गहनता से विषय पर प्रकाश डाला। भानु प्रताप शाही ने कहा कि पलामू से महिलाओं ने जो आवाज़ उठाई है उसकी गूंज जल्द बड़ा स्वरूप लेकर लोकसभा से पारित होते हुए एक मिसाल बनेगा। पूर्व महापौर अरुणा शंकर ने कहा देश में इस कानून की आवश्यकता है जिससे श्रम, समय और पैसा अनायास बर्बाद होने से बचाई जा सके और देश का विकास में उस पैसे को लगाया जा सके। भारत सरकार को जल्द इसे कानून का रूप देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेंबर के महिला विंग की अध्यक्ष प्रियंका सिंघानिया ने कहा हमारे देश में कई बार चुनाव होते हैं जिसमें समय, पैसा और श्रम बर्बाद होता, जिसे बचाने की जरूरत है। प्रियंका सिंघानिया ने सैकड़ों महिलाओं से हस्ताक्षर करा कर वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को भानु प्रताप शाही को सौंपा। चेंबर सचिव इंद्रजीत सिंह डिंपल ने कहा सबों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी आवाज को बुलंद करनी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष अमित तिवारी व किशलय तिवारी ने इस कानून को बनाने में पूरे झारखंड से आवाज बुलंद करने की बात कही। मौके पर चेंबर महिला विंग सचिव शिखा अग्रवाल, आरती आनंद, कोमल अग्रवाल, अंजू वर्मा आदिं उपस्थित थी। कार्यक्रम की शुरुआत रेखा गुप्ता को देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर महिलाओं ने केक काटकर खुशी जाहिर की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें