Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूTwo legislations and two marks in a country have ended Arjun Munda

खत्म हो गया एक देश में दो विधान व दो निशान : अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व दूसरी बार केंद्र में सरकार बने 100 दिन भी पूरा नहीं परंतु संकल्प पर काम करते हुए सरकार ने एक देश में दो विधान व दो...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 31 Aug 2019 07:03 PM
share Share

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व दूसरी बार केंद्र में सरकार बने 100 दिन भी पूरा नहीं परंतु संकल्प पर काम करते हुए सरकार ने एक देश में दो विधान व दो निशान की व्यवस्था को खत्म कर दिया। अब भारतवर्ष कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक है और पूरे देश में एक विधान व एक निशान लागू हो गया। यह कार्यकर्ताओं के जुझारू तेवर व संकल्पित कार्य के सहारे 2019 में प्रचंड बहुमत से पुन: सरकार बनने से संभव हो पायी।

भाजपा के बूथ सह शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं के मेदिनीनगर में आयोजित सम्मेलन में श्री मुंडा ने कहा कि पूर्वजों, जिनकी छवि पर फूल अर्पित कर भाजपा के कार्यकर्ता किसी कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं, ने एक देश एक विधान और एक निशान का लक्ष्य लेकर खुद को कुर्बान कर दिया था वह लक्ष्य 100 दिनों के अंदर पूरा कर लिया गया। कार्यकर्ता इसे जन-जन तक पहुंचायें और बतायें उनके एक-एक वोट की ताकत से यह हो पाया है। यशस्वी प्रधानमंत्री को कार्यकर्ताओं की ओर से इस संकल्प को पूरा करने के लिए वे बधाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दो अक्तूबर को गांधी जी की 150वीं जयंती मनाने जा रहे हैं। झारखंड में इसके अतिरिक्त एक काम मिला है। देश के इतिहास में नया अध्याय जोड़ना है। केंद्र के साथ कंधे से कंधे मिलाकर झारखंड में विकास का तेजी से काम हो रहा है। इस बार 65 पार का लक्ष्य हासिल करना है। आज का कार्यक्रम संकल्प दोहराने का है। उन्होंने लेह व लद्दाख का दौरा करने की बात साझा करते हुए कहा कि धारा-365 व 35ए हटाये जाने से कार्यकर्ता खुश है उससे ज्यादा खुश वहां के नागरिक है। वहां के लोगों को बदलाव के लिए बड़ी आकांक्षा थी। दस प्रतिशत आदिवासी वहां है परंतु उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलता था। भारत एक परिवार है भाजपा इसी में विश्वास करती है। भारत के विकास का सही अध्याय अब शुरू हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें