रक्षा मंत्री को डॉ कौशल ने चंदन का पौधा भेंट की
मेदिनीनगर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रक्तचंदन का पौधा भेंट किया गया। डॉ कौशल किशोर जायसवाल और नीरज कुमार तिवारी ने पर्यावरण के लिए वृक्षखेती को बढ़ावा देने पर चर्चा की। पलामू जिले में...

मेदिनीनगर। केंद्रीय रक्षा मंत्री के आवास पर ट्री मैन ऑफ झारखंड व विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कौशल किशोर जायसवाल और वीपीएसए संस्था के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार तिवारी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रक्तचंदन का पौधा भेंट किया। पर्यावरण धर्म के तहत तमिलनाडु का रक्त चंदन का पौधा सौंपते हुए डॉ कौशल और नीरज कुमार ने देश में वृक्षखेती को बढ़ावा देने सहित पर्यावरण से जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की। डॉ कौशल ने बताया है कि पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर में अपनी जन्मभूमि पर पर्यावरण की नई परिभाषा गढ़ने के लिए और पर्यावरण की शिक्षा देने के लिए दुनिया का पहला पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। 22 देशों की कई विलुप्त प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।