शिवरात्रि पर ऊताकी में होगा दुगोला और घुड़दौड़
पंडवा में शिवरात्रि महोत्सव के दौरान उताकी पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में दुगोला कार्यक्रम का आयोजन होगा। मेले में भोजपुरी गायक प्रदुमन परदेशी और रौशन राज के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा, घोड़ा दौड़...

पंडवा। शिवरात्रि महोत्सव में उताकी पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में दुगोला कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उतकी पंचायत की मुखिया प्रतिमा देवी ने बताया कि शिवरात्रि को लेकर मेला समिति ने दुगोला कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया है। बिहार के सुपर स्टार भोजपुरी गायक प्रदुमन परदेशी और रौशन राज के बीच मुकाबला होगा। साथ ही घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ इंदल कुमार महतो ने बताया कि घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 26 फरवरी को दिन में कराया जाएगा। राज्य स्तरीय घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन 9:30 बजे किया जाएगा। घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता 10 बजे से 11 बजे तक कराई जाएगी। इसके बाद दुगोला प्रतियोगिता 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता को लेकर तैयारी अंतिम चरण पर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।