Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsRailway Union Vice President Advocates Against Privatization for Comprehensive Development

रेलवे के विकास के लिए निजीकरण पर रोक जरूरी : केंद्रीय उपाध्यक्ष

मेदिनीनगर में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाई यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि रेलवे के सर्वांगीण विकास के लिए निजीकरण पर रोक जरूरी है। उन्होंने बताया कि निजी कंपनियां सार्वजनिक हित को...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 1 March 2025 02:40 AM
share Share
Follow Us on
रेलवे के विकास के लिए निजीकरण पर रोक जरूरी : केंद्रीय उपाध्यक्ष

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाई यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता गुरुवार की रात डालटनगंज पहुंचे। उनके डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मियों ने भव्य स्वागत किया। विशेष वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे के सर्वांगीण विकास के लिए निजीकरण पर रोक जरूरी है। निजी कंपनियां कभी भी सार्वजनिक हित को तरजीह नहीं देती हैं। उनके लिए व्यक्तिगत हित ही सर्वोपरि है। जबकि रेलवे का आम जनता के हित में कार्य करने का अपना विशेष इतिहास रहा है। रेलवे में बढ़ते निजीकरण की चर्चा करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि इसके खिलाफ शीघ्र ही यूनियन वृहद आंदोलन छेड़ेगी। रेलवे की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए कार्य के हिसाब से नये पदों का सृजन व मैन पावर की कमी को दूर किया जाना आवश्यक है। इनसे न सिर्फ कार्य की गुणवत्ता बढ़ेगी। बल्कि रेल दुर्घटनाओं को भी शून्य करने में मदद मिलेगी। इससे पूर्व कार्यकारी सदस्य सचिन व आलोक कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय उपाध्यक्ष को ट्रैकमैन की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया। एसएस उमेश कुमार व टीआई एके तिवारी से मुलाकात कर उन्होंने स्टेशन पर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें