डेढ़ माह से सतबरवा में बदतर है बिजली आपूर्ति
सतबरवा, पलामू जिले में बिजली उपभोक्ता पिछले डेढ़ महीने से परेशान हैं। गर्मी के प्रकोप के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। उप प्रमुख ने बताया कि नए खंबे और फाइबर केबल के काम के कारण 8-10 घंटे बिजली...
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूFri, 25 April 2025 01:27 AM

सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा चट्टी के बिजली उपभोक्ता डेढ़ माह से परेशान हैं। प्रचंड गर्मी बिजली आपूर्ति की बदतर हालत से लोग परेशान हैं। उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने कहा कि नया खंबा गाड़कर नए सिरे से पोल पर फाइबर केबल लगाया जा रहा है। इसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। उप प्रमुख के अनुसार ने 8-10 घंटा बिजली काटी जा रही है। 26 अप्रैल को प्रखंड विकास समिति की बैठक में मामला रखा जाएगा। गर्मी में अगर यही स्थिति बनी रही तो लोगों की परेशानी काफी बढ़ जाएगी। सतबरवा बाजार में कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।