Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPolice Arrest Murder Suspect Sintu Kumar Yadav After Two Years

दो वर्षों से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

विश्रामपुर में ऊंटारी रोड थाने की पुलिस ने दो साल से फरार हत्या के आरोपी सिंटू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसे हैदरनगर थाने के सिमरसोत गांव से पकड़ा गया। इससे पहले मृतक जितेंद्र मेहता की पत्नी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूFri, 25 April 2025 01:33 AM
share Share
Follow Us on
दो वर्षों से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

विश्रामपुर। जिले के ऊंटारी रोड थाने की पुलिस ने दो वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी 28 वर्षीय सिंटू कुमार यादव को बुधवार की रात में गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। हैदरनगर थाने के सिमरसोत गांव से सिंटू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 30 वर्षीय जितेंद्र मेहता की हत्या के आरोपी मृतक की पत्नी मंजू देवी व अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हुसैनाबाद थाने के कजरात गांव निवासी मृतक जितेंद्र मेहता के पिता रामदेव मेहता ने अपनी बहू मंजू देवी आदि के खिलाफ प्राथमिकी कराई थी। जितेंद्र का अधजला और बिना सिर का शव उंटारी थाने के करकटा जंगल से बरामद किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें