रेप पीड़ित महिला की स्थिति में आंशिक सुधार
गढ़वा जिले के रमकंडा थाना के गांव की एक महिला, जो जंगल में निर्वस्त्र अवस्था में पाई गई थी, को इलाज के बाद आंशिक सुधार हुआ है। उसे एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया है, लेकिन वह अभी बोलने की स्थिति में...

मेदिनीनगर। गढ़वा जिले के रमकंडा थाना के गांव की रहने वाली तथा जंगल से निर्वस्त्र अवस्था में पाई गई महिला की स्थिति में इलाज के बाद आंशिक सुधार है। उक्त महिला को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया है। शुक्रवार की सुबह से वह अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में इलाजरत है। लड़की की स्थिति में आंशिक सुधार है परंतु अभी भी वह कुछ बोलने की स्थिति ने नहीं है। लड़की के परिजनों ने बताया कि बयान के आधार पर रमकंडा थाना में पुलिस ने एफआईआर कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। संबंधित मामले में केस के अनुसंधानकर्ता रवि पटेल ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर अनुसंधान जारी है। बेहतर अनुसंधान के लिए लड़की का बयान बेहद आवश्यक है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।