Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPanchayat Members Protest Against Corruption in Chainpur Block

नहीं रुका भ्रष्टाचार तो धरना-प्रदर्शन करेंगे बीडीसी

मेदिनीनगर में चैनपुर प्रखंड सभागार में उप प्रमुख सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समितियों की बैठक हुई। सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर भ्रष्टाचार पर 10 दिनों में रोक नहीं लगी, तो वे प्रखंड...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 9 Feb 2025 12:07 AM
share Share
Follow Us on
नहीं रुका भ्रष्टाचार तो धरना-प्रदर्शन करेंगे बीडीसी

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड सभागार में उप प्रमुख सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व मे शनिवार को पंचायत समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने निर्णय लिया कि चैनपुर प्रखंड में फैले व्यापक भ्रष्टाचार पर दस दिनों के अंदर रोक नहीं लगाया गया तो तमाम पंचायत समिति सदस्य एवं जनप्रतिनिधि एकजुट होकर प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। अपने संबोधन में रोष जताते हुए पंचायत समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि जमीन म्यूटेशन, ऑनलाइन, जाति प्रमाण पत्र,स्थानीय प्रमाण पत्र,भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र आदि बनवाने के लिए भारी भरकम राशि आम जनता से वसूली जा रही हैं। उप प्रमुख सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी पंचायतों से सूचना प्राप्त होने के बाद पंचायत समिति सदस्य भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का निर्णय लिया हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे लालजी चौधरी ने कहा कि सरकार तो आम लोगों के लिए आवास का निर्माण करवा रही है। किंतु बालू को लेकर भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जनता की सुविधा को देखते हुए ग्राम पंचायत के माध्यम से बालू उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए। मौके पर पंचायत समिति सरिता देवी, कविता देवी, सोनी देवी, सुकुल रवि, वसीद अंसारी, अमरजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें