Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu Faces Severe Water Crisis Amidst 44 C Heatwave

पलामू में बढ़ी गर्मी, गहराया जल-संकट, शहर से लेकर गांव तक बढ़ी परेशानी

पलामू का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे पेयजल संकट बढ़ गया है। गर्मी के कारण नदी, तालाब, और कुएं सूख रहे हैं। जल जीवन मिशन की योजनाएं असफल हो रही हैं और लोग पानी के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूFri, 25 April 2025 01:26 AM
share Share
Follow Us on
पलामू में बढ़ी गर्मी, गहराया जल-संकट, शहर से लेकर गांव तक बढ़ी परेशानी

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर बने रहने से रात में भी परेशानी बढ़ गई है। साथ ही पेयजल की मांग भी बढ़ी है। बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। गर्मी शुरू होते ही पलामू में पेयजल संकट गंभीर हो गया है। गर्मी के कारण नदी, तालाब, कुआं, हैंडपंप सूखने लगे हैं। वहीं बहु ग्राम जलापूर्ति योजना और मिनी जलापूर्ति योजना असफल साबित हो रहे हैं। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मेदिनीनगर अनुमंउल के सहायक अभियंता राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पेयजल से समस्या को दूर करने के लिए विभाग लगातार काम कर रही है। जिले के सभी प्रखंड में तैनात कनीय अभियंता का नंबर जारी किए गया है। उपभोक्ता संबंधित नंबर पर शिकायत कर रहे हैं। इसके आलोक में प्लंबर टीम को भेजकर चापानल को दुरुस्त करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरिहरगंज, पीपरा के लिए निरंकार प्रसाद,7033635734, हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज के लिए महेन्द्र राम 9122448551, चैनपुर, रामगढ, पाटन, पड़वा के लिए सतीश कुमार 7909050800, लेस्लीगंज, मेदिनीनगर, सतबरवा के लिए सुमन कुमार 9304547779, पांकी, विश्रामपुर, नावा बाजार, उंटारी रोड, पांडू के लिए श्रीकान्त कुमार 8700546515, मनातू, तरहसी के लिए ऋतुराज सिंह 9525309700, छत्तरपुर, नौडीहा बाजार के लिए कुन्दन कुमार 9123228839 का नंबर जारी किया है।

पलामू जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्र में यथा पांकी के केकरगढ, हुसैनाबाद के महुदंड पंचायत के चोरबंधा, नासो जमालपुर, लोहबंदा, छतरपुर के चिल्हो, तरहसी के मटपूरही, चियांकी चैनपुर, रामगढ़, बड़कागांव सहित सैकड़ों गांव में पेयजल संकट से लोग जूझ रहे हैं। जल जीवन मिशन से नल से जल योजना की स्थिति भी खराब है। कहीं जालमीनार खराब है तो कहीं अधूरा काम करके छोड़ा गया है और कही जलस्तर नीचे चले जाने से पेयजल संकट बढ़ गया है।

पांकी के केकरगढ़ निवासी राजकुमार यादव ने बताया कि पेयजल के लिए लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहे है लोगों को घर से आधे किलोमीटर से एक किलोमीटर दूर तक पानी के लिए जाना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन से लगा हुआ जलमीमार बेकार पड़ा हु हुआ है। अधूरा काम करके छोड़ दिया गया है। महुदंड निवासी शिवशंकर यादव ने बताया कि पानी का संकट बढ़ गया है। जल जीवन मिशन से बना जलमीनार भी काम नहीं कर रहे है। पानी के लिए लोगों को एक एक किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है। 400 से 500 फिट बोर करने के बाद भी पानी नहीं मिल रहा है।

मेदिनीनगर सिटी के कई क्षेत्र जैसे निमिया, बैरिया, बड़कागांव, आबादगंज सहित कई क्षेत्र ड्राई जोन बन गए हैं। शहरी जलापूर्ति योजनाओं की स्थिति भी अनुकूल नहीं है। नगर निगम की पेयजल यूनिट लगातार पाइप लाइन को दुरुस्त रखने और जलापूर्ति सुनिश्चित रकने का प्रयास कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें