पलामू में इसी वर्ष शुरू हो जाएगा झींगे का उत्पादन
पलामू जिले में वित्त वर्ष 2025-26 में झिंगा मछली का उत्पादन शुरू होगा। मत्स्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। मलय डैम, बटाने डैम और रानीताल डैम में उत्पादन किया जाएगा। पलामू मछली के क्षेत्र में...

मेदिनीनगर, अरुण कुमार शर्मा। पलामू जिले में वित्त वर्ष 2025-26 में झिंगा मछली का उत्पादन शुरू होगा। मत्स्य विभाग ने झींगा मछली का उत्पादन करने की तैयारी तेज कर दिया है। राज्य सरकार से लक्ष्य निर्धारण के बाद जिले के तीन बड़े जलाशय मलय डैम, बटाने डैम और रानीताल डैम में झींगा मछली का उत्पादन किया जाएगा। वर्तमान में प्रयोग के तहत मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत सुआ गांव में झींगा मछली का पालन किया गया जो सफल रहा है। पलामू जिला मत्स्य पदाधिकारी मोहम्मद कमरुज्जमा ने हिन्दुस्तान को बताया कि पलामू जिला के निवासी मछलियों के शौकीन हैं। लोग छोटे छोटे स्तर पर भी मछली का पालन करने में अग्रणी हैं। उन्होंने बताया कि पलामू में मछली का सालाना खपत आठ हजार 500 टन है। मछलियों की आपूर्ति के लिए 2022 तक पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब पलामू में पर्याप्त मात्रा में मछली का उत्पादन हो रहा है। पलामू जिला मछली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया है। पलामू में रेहू, मृगल, कतला, कोमलकार, ग्रास्कर, गरई आदि मछली बड़े पैमाने पर पाए जाते हैं।
पलामू जिला में प्रतिदिन 22 से 25 क्विंटल मछली का खपत है। पलामू में झींगा मछली का उत्पादन करने के लिए विभाग तैयारी कर रहा है। छोटे स्तर पर झींगा का उत्पादन पहले सुआ में किया गया है। झारखंड सरकार ने राज्य में झींगा मछली की उत्पादन के लिए पिछले वर्ष गुमला जिला को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना था जहां झींगा मछली के उत्पादन सफल रहा है। इस वर्ष से झारखंड के सभी जिला में झींगा मछली उत्पादन के लिए योजना बनाया है। पलामू में रानीताल डैम, मलय डैम और बटाने डैम में मुख्य रूप से उत्पादन करने की योजना बना रही है।
जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि झींगा मछली अन्य मछलियों की तुलना से ज्यादा महंगा बिकता है। झींगा मछली 700 रुपए प्रति किलोग्राम से 850 रुपए प्रति किलोग्राम तक बाजार में मिलता है। इससे पलामू के किसानों लाभ मिलेगा। पलामू के कई जलाशयों में छोटी छोटी झींगा मछली मिलती है लेकिन बड़े आकार के लिए उत्पादन किया जाएगा। इससे पलामू के मछली प्रेमियों को आसानी से मिल सकेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।