Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu District Struggles with Teacher Shortage in Newly Upgraded Plus-2 High Schools

पलामू के 19 अपग्रेडेड प्लस-2 हाई स्कूलों में अब तक पद सृजन नहीं

पलामू जिले में 19 हाई स्कूलों को प्लस-2 में अपग्रेड किया गया है, लेकिन अभी तक शिक्षक और कर्मियों के पद सृजन नहीं हो सके हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 1 March 2025 02:42 AM
share Share
Follow Us on
पलामू के 19 अपग्रेडेड प्लस-2 हाई स्कूलों में अब तक पद सृजन नहीं

मेदिनीनगर, राजेश सिन्हा। पलामू जिले में हाई स्कूल से प्लस-2 हाई स्कूलों में अपग्रेड किए गए 19 स्कूलों में अबतक शिक्षक और कर्मियों का पद सृजन नहीं हो सका है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में पांच और वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14 हाई स्कूलों को अपग्रेड कर प्लस-2 स्कूल बनाय गया है। इसमें मेदिनीनगर सिटी का राजकीयकृत ब्राह्मण विद्यालय भी शामिल है। पद सृजन नहीं होने से बच्चों के पठन-पाठन पर शिक्षकों के अभाव में प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पलामू में पूर्व से 31 प्लस-2 हाई स्कूल संचालित है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि पद सृजन निदेशालय स्तर से किया जाता है। किंतु अब तक पद सृजन नहीं हो सका है। उनके स्तर से पद सृजन कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपग्रेडेड किये गये प्लस-2 स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई बाधित न हो सके इसके लिए उन्होंने शिक्षकों को प्रतिनियोजित किया गया है। वहीं कुछ उसी स्कूल के हाई स्कूल के शिक्षक प्लस-2 के विद्यार्थियों केा अध्यापन कार्य करा रहे हैं। पलामू में वित्तीय वर्ष 2022-23 में पांकी के हाई स्कूल रणेभरी, छतरपुर प्रखंड के हाई स्कूल डाली, पांडू प्रखंड के रतनाग, पाटन प्रखंड के राजकीयकृत हाई स्कूल-दीपौवा और राजकीयकृत ब्राह्मण हाई स्कूल को उत्क्रमित कर प्लस-2 बनाया गया है। वित्तीय वर्ष में 2023-24 में जिन प्रखंडों में 14 स्कूलों को हाई से उत्क्रमित कर प्लस-2 हाई स्कूल बनाया गया है,उसमें विश्रामपुर के हाई स्कूल भंडार, रेहला के आरके जेबी स्कूल रेहला, चैनपुर प्रखंड के हाई स्कूल कटुअल, छतरपुर प्रखंड के हाई स्कूल पांती, हरिहरगंज प्रखंड के कोकारो, हुसैनाबाद प्रखंड के हाई स्कूल संडा, लेस्लीगंज प्रखंड के हाई स्कूल धनगांव, मनातू प्रखंड के प्रोजेक्ट कार्तिक उरांव हाई स्कूल, मोहम्मदगंज के हाई स्कूल मोहम्मदगंज, नावाबाजार प्रखंड के हाई स्कूल, हाई स्कूल नामुदाग को उत्क्रमित कर प्लस-2 हाई स्कूल बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें