Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu District Reports 79 Malaria Cases Despite Awareness Efforts

मलेरिया विभाग ने वित्त वर्ष में 79 लोगों को पाया मलेरिया पीड़ित

पलामू जिले में मलेरिया विभाग ने 2024-25 में 79 पॉजिटिव मामले दर्ज किए। विभाग ने 3,17,170 बुखार पीड़ितों के ब्लड सैंपल की जांच की। हालाँकि, पिछले वर्ष किसी की मृत्यु नहीं हुई। जागरूकता कार्यक्रमों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूFri, 25 April 2025 01:29 AM
share Share
Follow Us on
मलेरिया विभाग ने वित्त वर्ष में 79 लोगों को पाया मलेरिया पीड़ित

मेदिनीनगर, आनंद कुमार। पलामू जिला मलेरिया विभाग ने समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 79 लोगों को पॉजिटिव पाया। विभाग ने जिले के सभी 10 स्वास्थ्य प्रखंड में बुखार पीड़ित 3,17,170 लोगों का ब्लड सैंपल संग्रह करते शत-प्रतिशत जांच की थी। संक्रमित लोगों में 46 महिलाएं है जबकि 33 पुरुष थे। अच्छी बात यह रही है कि गत वर्ष मलेरिया से किसी की मौत नहीं हुई है। पलामू जिला एक दशक पहले तक मलेरिया जोन रहा है। प्रत्येक साल हजारों की संख्या में मलेरिया की चपेट में आते थे। परंतु सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम से लोगों ने मलेरिया से खुद का बचाव करना शुरू किया। मलेरिया से पीड़ित होने वाले लोगों की संख्या अब कम होती जा रही है। परंतु मलेरिया से शून्य पीड़ित मरीज की लक्ष्य अभी भी दूर है। मलेरिया विभाग कर्मी प्रिंस कुमार ने बताया कि बीते हुए वित्तीय वर्ष में विभाग की ओर से मच्छरदानी बांटा गया था। साथ ही लोगों को जागरुक करने का भी हरसंभव प्रयास किया गया था। अब लोग काफी जागरूक हुए हैं। परंतु ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी स्थिति चुनौतीपूर्ण है।

मलेरिया विभागाध्यक्ष सह पलामू के सिविल सर्जन पलामू डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि विभाग लगातार बेहतर करने का प्रयास कर रहा है। समय-समय पर कार्यक्रम कर शहरी और ग्रामीण आबादी को जागरूकत किया जा रहा है। लोगों में जागरूकता बढ़ी है परंतु ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी मच्छरदानी का प्रयोग लोग कम करते हैं। गर्मी में खुले में सोते हैं। इससे मच्छरों के प्रकोप का शिकार बनकर मलेरिया की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए खुद को स्वच्छ रखने, आसपास का क्षेत्र भी साफ रखने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि मलेरिया विभाग इस वर्ष भी प्रयास करेगा कि लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें