निरीक्षण बंगला का लिया जायजा
हैदरनगर में पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने हुसैनाबाद अनुमंडल मुख्यालय में ऐतिहासिक पर्यटन स्थल भीम चूल्हा और भौराहा पहाड़ी के सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को स्थल के...
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूFri, 28 Feb 2025 12:21 AM

हैदरनगर। पलामू जिले के मोहम्मदगंज स्थित गुरुवार को पलामू के उपायुक्त शशि रंजन के साथ हुसैनाबाद अनुमंडल मुख्यालय में निर्धारित कार्य अवधि के बाद ऐतिहासिक पर्यटन स्थल भीम चूल्हा स्थल व भौराहा पहाड़ी पर स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को उक्त स्थल के विकास के लिये कई दिशा निर्देश दिया। अपर समाहर्ता पलामू कुंदन कुमार, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, मोहम्मदगंज अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार व थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।