सतबरवा में मनाया गया पंचायत दिवस
सतबरवा में प्रखंड कार्यालय में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ने मिलकर काम करने की शपथ ली। उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने स्थानीय स्वशासन के महत्व पर जोर दिया।...

सतबरवा। प्रखंड कार्यालय के पंचायत सेवक तथा ऑपरेटर कक्ष में गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम किया गया। पंचायती राज में आने वाली चुनौतियां बाधा नहीं बनेगी। सभी लोग मिलकर काम करने का शपथ ली है। उप प्रमुख के अलावे पदाधिकारी और कर्मियों ने प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रस्तावना का पाठ पढ़ा। ग्रामीण विकास में पंचायतीराज की भागीदारी पर चर्चा की गई। उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने कहा कि स्थानीय स्वशासन और विकेंद्रीकरण पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विकास कर सकती है। बीडब्लूओ राजीव रंजन, विकास सिन्हा, मो. इरशाद, रूपमाला कुमारी, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, सोनी कुमारी आदि मौके पर मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।