छतरपुर में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव
छतरपुर के न्यू बायपास पर चमनिया पहाड़ी के एक पेड़ से अज्ञात युवक का शव लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चरवाहों ने शव के पास एक चाकू जैसी वस्तु भी देखी।...

छतरपुर। पलामू जिले के छतरपुर शहर के न्यू बायपास किनारे चमनिया पहाड़ी पर पेड़ में रस्सी से लटका हुए अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सोमवार को शाम 5 बजे के करीब चरवाहों ने अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा। चरवाहों ने बताया कि दूर से ही काफी तेज बदबू आ रही थी। पहाड़ी की ओर जाने पर शव लटका हुआ दिखा। पेट की अंतड़ियां बाहर लटकी हुई थी। पास में एक चाकु जैसी वस्तु भी पड़ी हुई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।