Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsMinor Rape Incident in Medininagar Police Launches Manhunt for Suspect

मेदिनीनगर में शौच करने गई नाबालिग से दुष्कर्म

मेदिनीनगर के एक गांव में रविवार शाम एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। घटना के समय नाबालिग शौच के लिए गई थी और एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 8 April 2025 12:38 AM
share Share
Follow Us on
मेदिनीनगर में शौच करने गई नाबालिग से दुष्कर्म

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम में शौच करने निकली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। नाबालिग के परिजनों ने सदर थाना में प्राथमिकी कराई है। इसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास पुलिस कर रही है। मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। नाबालिग के परिजनों के अनुसार रविवार की शाम करीब 7:30 बजे श्रीरामनवमी जुलूस गांव से निकालने के बाद नाबालिक शौच करने गई थी। इसी क्रम में गांव के ही एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया है। नाबालिक शोर मचा रही थी परंतु डीजे साउंड की आवाज में उसकी चीख नहीं सुनी जा सकी। उसने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद सोमवार को प्राथमिकी कराई गई है। मेदिनीनगर हफ्ते भर के अंदर दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें