Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsMassive Fire Destroys Wheat Stocks in Chatra District Palamu

छतरपुर और नौडीहा गेंहू का 500 बोझा जलकर हुआ राख

छतरपुर के रामगढ़ गांव में खलिहान में रखे 250 बोझ गेहूं जलकर खाक हो गए। आग लगने पर लोग दौड़े, लेकिन लपटें तेज थीं। प्रशासन को सूचना देने पर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। महुआरी में भी एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 8 April 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
छतरपुर और नौडीहा गेंहू का 500 बोझा जलकर हुआ राख

छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर अंचल के रामगढ़ गांव में खलिहान में रखा गेहूं का 250 बोझा जलकर खाक हो गया। पीड़ित परिवार के सदस्य उदय पासवान ने बताया कि परीखा पासवान के खलिहान में अचानक आग लगता देख लोग दौड़ पड़े लेकिन तब तक आगे की लपटे तेज हो गई थी। कुछ लोगों ने प्रशासन को खबर दी गई जिसके बाद आज को बुझाया गया किंतु तब तक सारा फसल जलकर खाक हो गया था। दूसरी तरफ नौडीहा प्रखंड के महुआरी में किसान सदानंद सिंह के खलिहान में भी आग लग गई। इससे खलिहान में रखा गेहूं का 200 से अधिक बोझा जलकर खाक हो गया है। आग की लपट इतनी तेज थी कि पास में स्थित एक मकान में भी आग लग गई। मकान का एक कमरा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। कमरे में रखा हुआ कपड़ा और कई आवश्यक सामग्री भी जलकर खाक गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें