होल्डिंग टैक्स पर मिलेगी छूट
मेदिनीनगर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के होल्डिंग टैक्स के लिए 30 जून 2025 तक जमा करने पर 10 से 15 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। महिला, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर और भारतीय सेना के...
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 27 April 2025 01:10 AM

मेदिनीनगर। वित्तीय वर्ष 2025-26 का होल्डिंग टैक्स 30 जून 2025 के पहले जमा करने पर मेदिनीनगर नगर निगम की ओर से करदाताओं को अधिकतम 10 से 15 प्रतिशत तक छूट देने की घोषणा की गई है। सहायक नगर आयुक्त ने लेटर जारी कर बताया कि होल्डिंग महिला के नाम होने से 5 प्रतिशत की छूट प्राप्त है। वरिष्ठ नागरिक के नाम से होल्डिंग होने पर भी 5 प्रतिशत की छूट प्राप्त है। स्वयं कार्यालय में आकर टैक्स जमा करने पर 2.5 प्रतिशत की छूट देय है। इसके अलावा भारतीय सेना में काम करने वाले, ट्रांसजेंडर होने या दिव्यांग होने पर भी 5 प्रतिशत की छूट देय है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।