Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूJharkhand Congress Secretary Thanks DC for Doctor Deployment in Ramgarh Health Center

रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक प्रतिनियुक्त

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी ने रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की नियुक्ति के लिए उपायुक्त शशि रंजन का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क यात्रा के दौरान...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूThu, 19 Sep 2024 05:57 PM
share Share

मेदिनीनगर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी ने रामगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करने पर उपायुक्त शशि रंजन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि बीते दिन जनसंपर्क यात्रा के दौरान जिले के सुदूर प्रखंड रामगढ़ में आम नागरिकों ने अस्पताल में डॉक्टर के नहीं बैठने की शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पलामू के सिविल सर्जन को मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया था। बाद में उन्होंने बताया था कि डॉ प्रवीण कुमार को रामगढ़ स्वास्थ्य उपकेंद्र में प्रतिनियुक्ति कर दी गई है लेकिन उन्होंने योगदान नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त से इस संबंध में वार्ता कर आवश्यक पहल करने की मांग की। उपायुक्त स्तर से तत्काल पहल कर चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें