Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsInternational Women s Day Celebrated with Fair at Yodh Singh College

महिला कॉलेज में लगाया गया मेला, कुलपति ने किया उदघाटन

महिला कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेला आयोजित किया गया। कुलपति प्रो डॉ दिनेशकुमार सिंह ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हरिहरगंज में...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 9 March 2025 12:43 AM
share Share
Follow Us on
महिला कॉलेज में लगाया गया मेला, कुलपति ने किया उदघाटन

महिला कॉलेज में लगाया गया मेला, कुलपति ने किया उदघाटन मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। शहर के के योध सिंह नामधारी कॉलेज के महिला कोषांग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मेला भी लगाया गया। मुख्य अतिथि सह एनपीयू के कुलपति प्रो डॉ दिनेशकुमार सिंह कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान के साथ मेले का भी उदघाटन किया।

कुलपति ने महिला दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि जो भी कमी इस क्षेत्र में उसका समाधान विश्वद्यालय करेगा। प्राचार्य डॉक्टर मोहिनी गुप्ता ने कुलपति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और हमारे कॉलेज की छात्राएं भी आए दिन विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल हो रही है और उनमें सफलता भी पा रही हैं। निवेदिता और सलोनी ने महिला सशक्तिकरण पर नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ मीना कुमारी तथा डॉ मिनी टुडू ने की। मेला का उद्घाटन कुलपति और जिला समाज कल्याण अधिकारी नीता चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

हरिहरगंज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से नारी सम्मान विषय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हरिहरगंज शाखा की संचालिका राधा बहन एवं अंबा शाखा की संचालिका बेबी बहन ने किया गया। महिलाओं को संबोधित करते हुए बेबी बहन ने कहा कि नारी अबला नही सबला है, किसी भी क्षेत्र में नारी कमजोर नहीं है। विश्रामपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए वार्डन रानी कुमारी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में महिलाएं कम नहीं हैं।

विश्रामपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के सम्बंध में विशेष जानकारी दी गई। निरेन अमिता आइन्द, उषा कुमारी, प्रमिला कुमारी, गायित्री कुमारी, विनीता कुमारी, माधवी तिवारी, रीता कुमारी, सोनी आदि मौके पर सक्रिय थे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए चैनपुर प्रखंड के सेमरा पंचायत भवन में वीएनआर बीज कंपनी ने संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और योगदान को सराहा गया। वीएनआर बीज कंपनी ने महिलाओं के प्रयासों और उनके समर्पण को सम्मानित करते हुए कहा कि महिलाएं कृषि क्षेत्र की रीढ़ हैं और उनके योगदान के बिना प्रगति संभव नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें