ऑक्सफोर्ड स्कूल ने महिला दिवस मनाकर जारी किया रिजल्ट
मेदिनीनगर के पांकी क्षेत्र से विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। उन्होंने 2024-25 वार्षिक परीक्षाफल ऑनलाइन जारी किया। विधायक ने महिला...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पांकी क्षेत्र से विधायक सह ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने मेदिनीनगर सिटी के शाहपुर न्यू टाउनशिप स्थित स्कूल कैंपस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस क्रम में उन्होंने ऑनलाइन मोड में स्कूल का सत्र 2024-25 वार्षिक परीक्षाफल जारी किया। साथ ही कैलीग्राफी, प्रोजेक्ट वर्क प्रदर्शनी के लिए उन्होंने विशेष आभार जताया। स्कूल की शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ प्रदान विधायक ने शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास में महिलाओं की महती भूमिका है। विद्यार्थियों का उच्च चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाना ऑक्सफोर्ड स्कूल का पहला लक्ष्य है। इस दिशा में सभी के प्रयास से बेहतर परिणाम आ रहे हैं जिसे और बेहतर करना है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ एके सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का परीक्षाफल काफी संतोषप्रद है। आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित विद्यालय शिक्षा की नवीन परिभाषा गढ़ रही है। ऑक्सफोर्ड विद्यालय अपने प्रगति पथ पर अग्रसर है, जिसका प्रमाण परीक्षाफल और प्रदर्शनी के माध्यम से देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुल 1602 बच्चों के परीक्षा परिणाम में 72 बच्चों को शत-प्रतिशत अंक तथा 90 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 360 रही और 80 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 911 रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।