अवैध खनन परिवहन मामले में चार वाहन जब्त
मेदिनीनगर में जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चार वाहनों को बिना चालान और ओवरलोडिंग के लिए जब्त किया गया। यह अभियान व्यावसायिक वाहनों...
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूFri, 21 Feb 2025 12:30 AM

मेदिनीनगर। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार को पड़वा मोड़ से छतरपुर के बीच अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में बिना चालान एवं ओवरलोड कर परिवहन करते चार वाहन को जब्त किया गया। पकड़े गए सभी वाहन में दो वाहन पड़वा थाना, एक वाहन नवा बाजार थाना,एवं एक वाहन छतरपुर थाना में लगाया गया है। परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह अभियान व्यावसायिक वाहन के खिलाफ निरंतर जारी रहेगा। अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के अलावा कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।