Illegal Liquor Seized Worth 1 25 Crores in Medininagar पलामू में सवा करोड़ का अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsIllegal Liquor Seized Worth 1 25 Crores in Medininagar

पलामू में सवा करोड़ का अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

मेदिनीनगर में उत्पाद विभाग की टीम ने एक कंटेनर से सवा करोड़ रुपये की अवैध शराब जब्त की है। यह शराब दमन से भूटान ले जाई जा रही थी। चालक हरिराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूMon, 19 May 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
पलामू में सवा करोड़ का अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

मेदिनीनगर। उत्पाद विभाग की टीम ने कंटेनर से सवा करोड़ मूल्य का अवैध शराब जब्त कर लिया है। शराब, केंद्रशासित प्रदेश दमन से भूटान ले जाया जा रहा था। इसमें लदा विदेशी शराब रॉयल स्पेशल प्रीमियम विस्की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग के टीम ने रेहला के शंखा स्थित हाईवे ओवर ब्रिज पर जांच के दौरान कंटेनर को पकड़ा था। चालक हरिराम यादव ने जो कागजात दिखा है, उसकी जांच की जा रही थी। उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव ने उत्पाद आयुक्त, झारखंड को पत्र लिखा था। दस्तावेज को कमिश्नर कस्टम एवं एक्साइज डिवीजन, भूटान व कमिश्नर डिपार्टमेंट ऑफ़ एक्साइज दमन एंड दिऊ को भी पत्र लिखा गया था।

लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया है। विभागीय सचिव के निर्देश के बाद शराब लदे वाहन को जब्त करते हुए चालक हरिराम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अशोक खेमानी, डायमंड लॉजिस्टिक ट्रेड ट्रांसपोर्ट दिल्ली, दीपक कमार व अन्य पर भी प्राथमिकी की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।