लोहरापोखरी में तीन दिनी यज्ञ शुरू
सतबरवा के लोहरापोखरी गांव में मलय नदी के किनारे नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सोमवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बाजे-गाजे के साथ भाग लिया। कलश यात्रा विभिन्न...

सतबरवा। प्रखंड क्षेत्र के लोहरापोखरी गांव में मलय नदी के तट पर स्थित नवनिर्मित शिवमंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश यात्रा बाजे-गाजे के साथ निकाली गई जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से होते हुए लोहड़ी, जोगिया पोखरी, लोहरापोखरी, नौरंगा तथा सतबरवा नगर का भ्रमण करते हुए ट्रेनिंग कॉलेज के समीप मलय नदी के तट पर स्थित प्राकृतिक झरना से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। शिव मंदिर में पहुंचने पर विधि-पूर्वक कलश स्थापना की गई। जिला पार्षद सुधा कुमारी, पंचायत की मुखिया रिंकी देवी, विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा, महेश यादव ने मुख्य यजमान संतोष साहू , रोहित साव, महेंद्र साहू, जय किशोर साव, उमेश साव आदि मुख्य रूप से शामिल। यज्ञाचार्य अखिलेश पाठक ने बताया कि 26 फ़रवरी को शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का समापन होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।