बचाने के लिए करें कीटनाशक का छिड़काव : कृषि वैज्ञानिक
पलामू जिला के छतरपुर प्रखंड में वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को फलदार पौधों जैसे आम, संतरा और अमरूद की खेती करने की सलाह दी गई। साथ ही, आम और अरहर में लग रहे कीटों के...

मेदिनीनगर/छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिला के छतरपुर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को फलदार पौधों की खेती करने की सलाह दिया गया। साथ ही वर्तमान में आम और अरहर में लग रहे कीट को मारने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करने की सलाह दिया गया है। जिला पौधा संरक्षण विभाग की ओर से वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता छतरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती बचाने की सलाह दी। वैज्ञानिक प्रमोद कुमार एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के दिलीप कुमार पांडेय ने किसानों को आम, संतरा, अमरूद इत्यादि फलदार पौधा लगाने की सलाह दी। कटहल एवं कश्मीरी बैर के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। आम के मंजर में लगने वाले मधुआ कीट के उपचार के लिए इमिडाक्लोरप्रीड और एसीफेट तथा अरहर में लगने वाले फल छेदक के लिए इमामेकिटन बेजोएट कीटनाशक दवा का घोल बनाकर छिड़काव करने की सलाह किसानों को दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किसानों को वैज्ञानिकों से प्राप्त जानकारी को अपने गांव एवं खेत में अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन छतरपुर प्रखंड के बीटीएम संजय कुमार ने किया। नौडीहा पंचायत के मुखिया हरेन्द्र सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, एटीएम सुनैना कुमारी, सुशील कुमार मिश्रा, रंजित कुमार सहित नावाबाजार, पिपरा, छतरपुर के किसानों ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।