Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsEight Injured in Tempo Accident Near Barwadih in Palamu District

विश्रामपुर में हुई सड़क दुर्घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल

विश्रामपुर-पांडू मुख्य पथ पर बरवाडीह पेट्रोल पंप के समीप एक टेंपो पलटने से आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायलों को बेहतर...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूFri, 21 Feb 2025 12:32 AM
share Share
Follow Us on
विश्रामपुर में हुई सड़क दुर्घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल

विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर-पांडू मुख्य पथ बरवाडीह पेट्रोल पंप के समीप टेंपो पलटने से उसमें सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायलों में लालो कुंवर, दिलशाद अंसारी, सकीना बीबी, संगीता देवी, राजमणि पाल, राम जी प्रजापति, नुसरत जहां व इरशाद अंसारी का नाम शामिल है। टेंपो सवारी लेकर रेहला की ओर से जा रही थी। बी-मोड़ से आगे बरवाडीह मुहल्ले के समीप मुख्य पथ पर टेंपो चालक मोबाइल चलाने लगा जिसके कारण अचानक संतुलन बिगड़ गयी और टेंपो असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गयी। इसमें चार महिला व चार पुरुष यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहयोग से सभी को एंबुलेंस से विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां सभी घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें