पोल्डीह-जगदीशपुर में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू
हुसैनाबाद में पोलडीह पंचायत के मुख्यालय पर देवी प्राण प्रतिष्ठा और पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। विधायक संजय कुमार सिंह यादव और अन्य नेताओं की उपस्थिति में यह यात्रा...

हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। प्रखंड के पोलडीह पंचायत मुख्यालय सह गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ऊर्फ टूटू सिंह, मुखिया संजू देवी, पंसस रुबी देवी, पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह आदि के संयुक्त नेतृत्व में कलश यात्रा शुरू हुआ। अतिथियों ने मुख्य यजमान को कलश देकर अनुष्ठान का शुभारंभ किया। कलश यात्रा यज्ञस्थल से शुरु होकर परंपरागत ढ़ोल- बाजे के की गूंज के बीच मातारानी का जयकारा लगाते गजनाधाम स्थित कररबार नदी के तट पहुंचे। जहां यज्ञाचार्य धर्मराज पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोचार के बीच जलभरी की प्रक्रिया पूरी की गई। विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि इस अनुष्ठान से ग्रामीण के बीच समरसता व सदभाव बढ़ेगी। जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टूटू सिंह ने कहा माता देवी के पूजा पाठ से आत्मविश्वास बढ़ती है। यह सफलता के लिए मूलमंत्र है। मौके पर बिनोद कुमार सिंह, अभय सिंह, अशोक यादव, मिथिलेश कुमार, उदय सिंह, सुदेश्वर राम, लुटकुन शरण आदि धर्मावलंबी विशेष रूप से उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।