Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsDevi Pran Pratishtha and Shatachandi Mahayagya Concludes in Poldih-Jagdishpur

पोलडीह-जगदीशपुर में महायज्ञ का समापन

हुसैनाबाद में यज्ञाचार्य धर्मराज पांडेय के नेतृत्व में देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महा भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यज्ञाचार्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 22 Feb 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
पोलडीह-जगदीशपुर में महायज्ञ का समापन

हुसैनाबाद। यज्ञाचार्य धर्मराज पांडेय के नेतृत्व में पोलडीह-जगदीशपुर गांव में आयोजित देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर महा भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें काफ़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यज्ञाचार्य ने वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन आहुति की प्रक्रिया पूरी की। महायज्ञ समिति द्वारा सभी आचार्य को सम्मानित किया गया। यज्ञाचार्य धर्मराज पाण्डेय ने कहा की यज्ञ हवन से वातावरण शुद्ध होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महायज्ञ समिति के अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, रामदास यादव आदि सक्रिय रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें