चार मई से जिले में शुरू होगा कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संविधान बचाओ अभियान की कार्ययोजना बनाई गई। झारखंड कांग्रेस के महासचिव विनय शर्मा ने बताया कि सरकार लोकतंत्र का दुरुपयोग कर रही है और विरोधियों को परेशान कर रही...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की शनिवार को हुई बैठक में संविधान बचाओ अभियान को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह पलामू के प्रभारी विनय शर्मा की मौजूदगी में कार्ययोजना बनाई गई। बैठक के क्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनय शर्मा और जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने प्रेस को बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अहमदाबाद में आयोजित बैठक में संविधान बचाओ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। सरकार लोकतंत्र को हथियार बनाकर एवं ईडी का भय दिखाकर विरोधियों को परेशान कर रहा है। विरोधियों के घरों में बेवजह छापा मार कर में फंसाया जा रहा है। सरकार को बीजेपी के अलावा सभी राजनीतिक दल के भ्रष्ट नजर आ रहे हैं। इन्हीं मुद्दे को लेकर तीन मई को रांची में एक राज्य स्तरीय रैली का आयोजन किया जा रहा है। उसके बाद राज्य के सभी जिला में चार मई से 10 मई तक जिला स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। 17 मई से सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन करेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इसके बाद घर-घर जाकर लोगों को समझाएंगे कि किस तरह संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है। बैठक में रामाशीष पांडेय, शमीम अहमद राईन, प्रशांत किशोर, ओमप्रकाश अमन, जितेंद्र कमलापुरी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।