Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsCongress March in Medininagar Demands Action on Public Issues

जन समस्याओं का समाधान कांग्रेस की प्राथमिकता: बिट्टू

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने मेदिनीनगर में पैदल मार्च निकाला और उप विकास आयुक्त को मांग पत्र सौंपा। जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता जन समस्याओं का समाधान करना है। प्रमुख...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 9 March 2025 12:52 AM
share Share
Follow Us on
जन समस्याओं का समाधान कांग्रेस की प्राथमिकता: बिट्टू

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को मेदिनीनगर में पैदल मार्च निकालकर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद को विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। पैदल मार्च का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार है। जन समस्याओं का समाधान करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनसमस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करवाती रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को सहजता से मिले यही कांग्रेस का उद्देश्य है। जिस उम्मीद के साथ झारखंड की जनता ने दोबारा प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाई है। सरकार का दायित्व है कि उन उम्मीदों पर खरा उतरा जाए। प्रमुख मांगों के संबंध में उन्होंने बताया कि प्रखंडों और अंचलों में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित म्यूटेशन एवं ऑनलाइन कार्य को समय से करने, धान अधिप्राप्ति केंद्रों में भ्रष्टाचार को खत्म कर किसानों को धान खरीद का भुगतान करने, चैनपुर-नेउरा रोड का मरम्मत करने, खेल का बढ़ावा देने के लिए जीएलए कॉलेज में निर्मित स्टेडियम को चालू करवाने, हार्ट के मरीजों के लिए कैथ लैब का निर्माण कराने और चैनपुर के कुरका में बनकर तैयार मॉडल डिग्री कॉलेज में इसी सत्र से पढ़ाई शुरू कराना प्रमुख है। कार्यक्रम में विनोद तिवारी, शमीम अहमद राईन, ओमप्रकाश, अमन, ईश्वरी सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें