Community Meeting Promotes Water Conservation in Kukahi Haidarnagar हैदरनगर : मॉडल पंचायत कुकही में जल संरक्षण व संचयन पर की बैठक, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsCommunity Meeting Promotes Water Conservation in Kukahi Haidarnagar

हैदरनगर : मॉडल पंचायत कुकही में जल संरक्षण व संचयन पर की बैठक

हैदरनगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य ग्रामीणों के बीच परिचर्चा कार्यक्रम में संबधित जलसहिया की भूमिका सराहन

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूWed, 14 May 2025 12:26 AM
share Share
Follow Us on
हैदरनगर : मॉडल पंचायत कुकही में जल संरक्षण व संचयन पर की बैठक

हैदरनगर। प्रखंड के मॉडल पंचायत कुकही में जल संरक्षण व संचयन के प्रति ग्रामीणों प्रेरित करने के लिए मंगलवार को बैठक कर विमर्श किया गया। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बिमलेश सिंह व प्रखंड समन्वयक हरसु कुमार दयानिधि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली जलसहिया व ग्रामीण महिलाओं को बैठक में सम्मानित किया। पंचायत के सभी गांवों का भ्रमण जल संरक्षण की आवश्यकता आम लोगों को बताते हुए इस दिशा में पहल करने के लिए सभी लोगों को प्रोत्साहित किया गया। सोख्ता की उपयोगिता पर भी विमर्श किया गया। प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष ने सरकारी चापाकल और जलमीनार की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गए शौचालय के नियमिल उपयोग करने पर बल दिया गया। जल सहिया रीमा, संगीता देवी, आरती और अशोक कुमार, महाबीर साव, अमृता देवी, विवेक कुमार, सोने कुमार, कबुतरी देवी, सुरेन्द्र साव, मालती देवी आदि ग्रामीण बैठक में मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।