Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsChhatarpur Police Rescues Mute Woman on Ram Navami Returns Her Home Safely

मूक-बधिर महिला को पुलिस ने घर पहुंचाया

रविवार को रामनवमी पर छतरपुर पुलिस ने एक मूक-बधिर महिला को सही-सलामत उसके घर पहुंचाया। चिरू बाजार में भटकती महिला को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला की पहचान मुरूमदाग निवासी रजवा देवी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 8 April 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
मूक-बधिर महिला को पुलिस ने  घर पहुंचाया

छतरपुर। रविवार को रामनवमी को घर से भटकी मूक-बधिर महिला को छतरपुर पुलिस में मानवता का परिचय देते हुए सही-सलामत उसके घर पहुंचाया। चिरू बाजार में एक बधिर महिला को भटकते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तत्काल मौके पर पहुंचे जवान महिला को थाने ले आए। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि महिला कुछ बोल नहीं पा रही थी। जिसके कारण पुलिस को दिक्कत हो रही थी। काफी मशक्कत के बाद महिला की पहचान मुरूमदाग निवासी सुरेंद्र भुईयां की पत्नी रजवा देवी के रूप में की गई। परिजनों से संपर्क कर पुलिस ने महिला को उनके हवाले किया। पुलिस के पहल की लोगों ने सराहना की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें