Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsCelebration of Ram Navami with Singing Competition in Chhatarpur India

चराई पंचायत में दोगोला कराकर मनाया गया रामनमवी

मेदिनीनगर के छतरपुर प्रखंड में रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें डॉ कौशल किशोर जायसवाल और अन्य ने पौधा रोपण किया। कन्या पूजन और पर्यावरण धर्म के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 8 April 2025 12:34 AM
share Share
Follow Us on
चराई पंचायत में दोगोला कराकर मनाया गया रामनमवी

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिले के छतरपुर प्रखंड के चराई पंचायत में स्थित कुटिया पर टोले में उल्लास से रामनवमी महोध्त्सव मनाया गया। इस दौरान गायन मुकाबला का आयोजन किया गया। विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कौशल किशोर जायसवाल और छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ केरकी कुटिया परिसर में हिमाचल का कपूर का पौधा लगाकर गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कन्या पूजन और पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी हुआ। श्रीरामनवमी पूजा पर लोगों को शुभकामना देते हुए डॉ कौशल ने कहा कि वर्ष 1990 में कुटिया प्रांगण में मेला और दुगोला का शुभारंभ किया गया था। उसी परंपरा के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को मनोरंजन करने का मौका मिलता है। जिला पार्षद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मेला व दुगोला का बहुत बड़ा महत्व होता है। उन्होंने आयोजकों को प्रोत्साहित किया। दुगोला गायन मुकाबला में लोक गायक मुन्ना सिंह और व्यास राहुल कुमार सिंह के बीच हुआ। आयोजक शिवनाथ सुरीला, कपिल सिंह, पूर्व प्रमुख जगनारायण सिंह, बिरजू सिंह,मनोज गुप्ता, सुभाष गुप्ता, पंकज विश्वकर्मा, कृष्ण यादव आदि रात भी सक्रिय रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें