Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूBJP s Palamu Regional Transformation Yatra to Conclude on September 28 with National President J P Nadda

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का मेदिनीनगर में 28 को होगा समापन

भाजपा की पलामू प्रमंडलीय परिवर्तन यात्रा 21 सितंबर को वंशीधर नगर से शुरू होगी और 28 सितंबर को मेदिनीनगर में समापन होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समापन समारोह को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूThu, 19 Sep 2024 05:58 PM
share Share

मेदिनीनगर, संवाददाता। भाजपा की पलामू प्रमंडलीय परिवर्तन यात्रा का समापन 28 सितंबर को मेदिनीनगर में होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समापन समारोह को संबोधित करेंगे। 21 सितंबर को पलामू प्रमंडल के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के वंशीधर नगर से यात्रा का आरंभ किया जाएगा। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बड़ी सभा कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भाजपा के पलामू जिला कार्यालय में गुरुवार को कार्यक्रम के संयोजक सह चतरा क्षेत्र के पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर यात्रा का मार्ग समझाते हुए सबकी जवाबदेही तय की। बाद में प्रेस वार्ता कर यात्रा के उद्देश्य, मार्ग आदि की जानकारी दी। भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता और महामंत्री विजय ठाकुर के संचालन में हुई बैठक में पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि 21 सितंबर को प्रारंभ होकर परिवर्तन यात्रा गढ़वा, विश्रामपुर, हुसैनाबाद, छतरपुर, पांकी, लातेहार और मनिका विधानसभा होते हुए डालटनगंज में पहुंचेगी। हर विधानसभा में एक बड़ी जनसभा की जाएगी।

बैठक और प्रेस वार्ता में पलामू जिला संयोजक जवाहर पासवान, पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक आलोक चौरसिया और शशि भूषण मेहता, पूर्व सांसद मनोज कुमार, पूर्व सांसद घुरन राम, पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह, गढ़वा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, लातेहार जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, वरीय भाजपा नेता प्रेम सिंह, विपिन बिहारी सिंह, मुकेश निरंजन सिन्हा, शिवधारी राम, ओमप्रकाश तिवारी, विनोद सिंह, अशोक सिंह, अविनाश वर्मा, रघुराज पांडेय, अलख नाथ पांडेय, मंगल सिंह, अवधेश सिंह चेरो, उदय शुक्ला, ईश्वरी पांडेय, अभिमन्यु तिवारी, सोमेश सिंह, शुभम प्रसाद आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें