भगवती जागरण में रातभर झूमते रहे श्रोता
हैदरनगर में श्रीरामनवमी महोत्सव पर महाबीर मंडल द्वारा भगवती जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह ने किया। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय और अन्य कलाकारों ने...

हैदरनगर। श्रीरामनवमी महोत्सव पर रविवार की देर शाम हैदरनगर चौक बाजार के प्रागंण में महाबीर मंडल के तत्वावधान में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह ने युवा नेता विनोद कुमार सिंह व सूर्या सिंह व जिप सदस्य संगीता देवी के साथ फीता काटकर किया। जागरण में भोजपुरी स्टार गायिका निशा उपाध्याय, धीरज धाकड़ व जयप्रकाश सिंह के सुरों पर सोमवार की अल सुबह तक श्रोता झूमते रहे। पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजीत कुमार सिंह, मुखिया जितेन्द्र सिंह व कमल कुमार पासवान, मंडल संरक्षक संतोष कुमार सिंह, अध्यक्ष अभिराज गुप्ता, राहुल सिंह, मुकेश दुबे, मुकेश मेहता, पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।