Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsAnganwadi Children Lack Nutritional Food Due to Price Discrepancies

दर में अंतर से परेशान हैं सेविकाएं

पाटन में आंगनबाड़ी में जाने वाले बच्चों को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री नहीं मिल रही है। सेविकाओं ने बताया कि सामग्री की दर बाजार भाव से कम होने के कारण समस्या बढ़ रही है। दाल और चीनी की कीमतों में बड़ा...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 27 April 2025 09:49 PM
share Share
Follow Us on
दर में अंतर से परेशान हैं सेविकाएं

पाटन। आंगनबाड़ी में नियमित जाने वाले बच्चों को भी पोषणयुक्त खाद्य सामग्री नहीं मिल पा रहा है। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बताया कि सामग्री की दर बाजार भाव से कम होने के कारण बड़ी परेशानी हो रही है। दाल के लिए 86 रु. प्रति किलोग्राम दर तय है जबकि बाजार भाव 110 रुपये हैं। चीनी का 39 रु. प्रति किलोग्राम दर तय है जबकि बाजार भाव 45 रु. प्रति किलोग्राम है। अन्य सामग्रियों की कीमत में भी इसी प्रकार का अंतर है। हालांकि बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ अमित झा ने बताया सरकार स्तर से आगनबाड़ी केंद्र के लिए सामग्री का मूल्य निर्धरित हैं। इसी के अनुरूप खरीदारी कर जमा किए जाने वाले विपत्र का भुगतान किया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें